आचार्य वंदन समारोह

August 1 @ 8:00 am - 5:00 pm
Loading Events

लायंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर 10ए, गुरुग्राम में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को कक्षा VI-C के विद्यार्थियों द्वारा आचार्य वंदन समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
विद्यार्थी अपने घरों से पूजन सामग्री लेकर आए तथा अपने गुरुजनों का विधिवत पूजन एवं वंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व से अवगत कराया गया तथा भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को समझाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिंदर कौर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन और कृतज्ञता के भाव को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं कृतज्ञता का भाव जागृत करना तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था।

Details

Date:
August 1
Time:
8:00 am - 5:00 pm